in , , , , , , , , , ,

Bard of Blood Review

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हॉउस के बैनर तले बनी इमरान हाशमी को लेकर इस नई वेब सीरीज का फैंस को लम्बे समय इंतजार था और जब ये आई तो फैंस इसके बारे में बात करते हुए नहीं थक रहे. लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब बार्ड ऑफ ब्लड पर बनी इस वेब सीरीज की कहानी भी पहले आ चुकी स्पाई थ्रिलर सीरीज या फिर फिल्मों से ज्यादा अलग नहीं है, लेकिन बेहतर और दमदार जरूर है.

Bard of Blood Season 1 Story

इस वेब सीरीज की कहानी ये है कि भारत के कुछ सीक्रेट एजेंट्स जो तालिबानियों कि गिरफ्त में हैं उनको बचाने के लिए IIW (Indian Intelligence Wing) इंडिया के चीफ (रजित कपूर) अपने पुराने और बेस्ट एजेंट को बलूचिस्तान उन एजेंट्स की जान बचाना चाहते हैं. लेकिन ऐसे में इस पुराने एजेंट कबीर आनंद (इमरान हाशमी) को उसका अतीत इस मिशन के बीच में याद आता जा रहा है. अब इसी सवाल के साथ शुरु होती है ये कहानी कि क्या कबीर मिशन पर जा पाता है और अगर वो जा पाता हैं तो क्या वो अपने मिशन में कामयाब हो पाता? इन्हीं सवालों के साथ कबीर के रास्ते में इतने मुश्किलों के पहाड़ आ खड़े होते हैं, जिन्हें उसे खुद पार करना होता है.

Bard of Blood Release Date: September 27, 2019

Bard Of Blood Review- समय का मारा, लेकिन देश प्रेम का बेचारा – कबीर आनंद

इस वेब सीरीज की कहानी ये है कि भारत के कुछ सीक्रेट एजेंट्स जो तालिबानियों कि गिरफ्त में हैं उनको बचाने के लिए IIW (Indian Intelligence Wing) इंडिया के चीफ (रजित कपूर) अपने पुराने और बेस्ट एजेंट को बलूचिस्तान उन एजेंट्स की जान बचाना चाहते हैं. लेकिन ऐसे में इस पुराने एजेंट कबीर आनंद (इमरान हाशमी) को उसका अतीत इस मिशन के बीच में याद आता जा रहा है. अब इसी सवाल के साथ शुरु होती है ये कहानी कि क्या कबीर मिशन पर जा पाता है और अगर वो जा पाता हैं तो क्या वो अपने मिशन में कामयाब हो पाता? इन्हीं सवालों के साथ कबीर के रास्ते में इतने मुश्किलों के पहाड़ आ खड़े होते हैं, जिन्हें उसे खुद पार करना होता है.

सीरीज में दमदार एक्टर्स की शानदार परफॉरर्मेंस – Bard of Blood Cast

bard of blood Review Pakaoo

इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है एक्टर्स की परफॉरमेंस जो बहुत ही दमदार हैं सीरीज में दिखाए गए किरदार बहुत स्ट्रांग हैं. चाहे वो कबीर आनंद (इमरान हाशमी) हो, ईशा खन्ना (सोभिता धूलिपाला), वीर (विनीत कुमार सिंह) या फिर कीर्ति कुल्हारी(ज़न्नत मर्री) या शहजाद (जयदीप अहलावत) या निहार (अमित बिमरोट). इमरान के साथ साथ सभी एक्टर्स की परफॉरमेंस बेमिसाल है. चाहे वो ब्यूरो चीफ हो या BAF के चीफ नुशरत या फिर तालिबान के मुखिया और बंदी बने एजेंट्स. इस वेब सीरीज में बहुत सारे को-एक्टर्स हैं और उन सभी ने अपने किरदार को बहुत ही बखुबी से निभाया है.

कहानी की शुरुआत

इस सीरीज में कहानी पहले ही एपिसोड से साफ हो जाती है कि क्या होगा लेकिन आपको सोचने का एक बड़ा कारण भी मिल जाता है आगे कबीर कैसे बढेगा क्योंकी देशभक्त जो ठहरें. सीरीज आपको अपने साथ पहले एपिसोड से ही जोड़ लेती है. एक फेल हुए मिशन के सदमे और डर के साये में जी रहे कबीर आनंद की जिंदगी को आप जैसे-जैसे अपने स्क्रीन पर देखते हैं वैसे-वैसे उससे और ज्यादा जुड़ने का रौमांच आ जाता हैं.

bard of blood Review Pakaoo

ऐसे हमें उसकी परेशानियां आपको अपनी लगती हैं और आप मिशन को हर हाल में पूरा होता देखना चाहते हैं. हालांकि इस सीरीज में बहुत से ऐसे पल आते हैं जो आपको बॉलीवुड की उन देशभक्ति वाली फिल्मों की याद दिलाती हैं. कुछ सीन्स और सीक्वेंस में थकान महसुस होती हैं. लेकिन कबीर के शुरू से एक टीम को लेकर अकेला चला आना और टीम में हर इंसान कबीर के ऑर्डर्स फॉलो करना आपको इस कहानी से जोड़े रखता है.

bard of blood Review Pakaoo

इस सीरीज में लिमिटेड डायलॉगबाजी के साथ भरपूर एक्शन है. ब्लास्ट, गोलियां चलना, मारधाड़ और खून खराबा आपको इस सीरीज में आराम से मिलेगा. इस सीरीज में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स, एजेंट्स की चलाकी देखने में आपको मजा आएगा.

Pakaoo opines Bard of Blood Season 2 may be considered, disconnected to Bard of Blood Season 1 though.

Leave a Reply

Mirzapur Season 2 Announcement

Mulk Review